Pushpa Movie Review in Hindi:- दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज अब हिंदी फिल्मी दर्शकों में भी बढ़ चुका है। जिसके कारण अब साउथ इंडियन मूवीज अपनी फिल्मों को हिंदी भाषा में भी रिलीज कर रहीं हैं। इस लिस्ट में अब दक्षिण भारतीय फिल्म Pushpa: The rise भी शामिल हो चुकी है। आज इस पोस्ट के जरिए Bollyhind में आपको पुष्पा मूवी रिव्यू मिलेगा। यह मूवी देखनी चाहिए या नहीं। मूवी की कहानी कैसी है। यह सब बातें इस रिव्यू में बताई जाएंगी।
मूल रूप से दक्षिण भारतीय भाषा तेलुगु में बनी पुष्पा मूवी का हिंदी ऑडियंस में बढ़ता क्रेज इस बात को जाहिर करता है की लोगों का बॉलीवुड से काफी हद तक उम्मीदें टूट चुकी है जिसका फायदा साउथ मूवीज को हो रहा है। फिल्म बाहुबली की अपार सफलता और उसके बाद केजीएफ जैसी मूवी के आने के बाद कई दक्षिण भारतीय फिल्में भी इसी लिस्ट में शामिल होने को उतारू हैं। दर्शकों का दिल जीतने में pushpa Movie कितनी कामयाब होती है, यह आप सब हमारे hindi movie review में जान पाएंगे।
Pushpa Movie Details
मूवी नाम | पुष्पा:- द राइज |
निर्देशक | सुकुमार |
कहानी लेखक | सुकुमार |
कास्ट | अल्लू अर्जुन, रश्मिका मांडना, फहाद फासिल, जगदीश प्रताप भंडारी, सुनील, धनंजय, राव रमेश, स्रितेज, अजय, अजय घोष, |
सिनेमेटोगाफर | माइरोसोला कुबा |
एडिटर | रूबेन, कार्थिका श्रीनिवास |
संगीत | देवी श्री प्रसाद |
समय अवधि | 178 मिनट |
रिलीज डेट | 17 दिसंबर, 2021 |
Ott platform | Amazon Prime |
Pushpa Movie Review:- स्टोरी है कुछ पुरानी, लेकिन ढंग है नया
मूवी की कहानी देख सबसे पहला ख्याल यही आता है की जैसे किसी ने पुरानी बोतल में नया कुछ डाल दिया हो। जैसे पुरानी हिंदी फिल्मों में गरीब एक्टर के सूझ बूझ से वे गैंगस्टर का स्रताज बन जाता था ठीक वैसे ही कहानी पुष्पा मूवी की है। पुरानी हिंदी फिल्मों में भी न जाएं तो KGF की भी स्टोरी कुछ इसी प्रकार हैं।
मूवी में पुष्पराज (Allu Arjun) एक मजदूर होता है, जो लाल चंदन की लकड़ियों की तस्करी करने का काम करता है। कहानी की शुरुआत में हम दर्शकों को जापान की सैर कराई जाती है और वहां के एक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के बारे में बताया जाता है। जिसमें लाल चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल होता है। जो भारत के दक्षिण इलाके में पड़ते मद्रास के पास एक जंगल में ही उत्पन्न होती है।
Allu Arjun का किरदार इसी लाल चंदन की लकड़ियों की तस्करी करने में बड़े स्मगलर्स के अंडर मजदूरी करता है लेकिन मजदूर होने के बावजूद किरदार की अकड़ बिल्कुल राजाओं जैसी होती है।
यह आगे जाकर कैसे मजदूर से एक बड़े तस्करी ग्रुप का लीडर बनता है, यही कहानी है इस Pushpa Movie की।
मूवी में दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, इमोशन सभी का मिक्सचर डालने की कोशिश की गई है, लेकिन इसमें कई जगह फिल्म खींची सी भी लगती है।
क्या आया पसंद
पुष्पा मूवी की कहानी उतनी खास नहीं लगी, हालांकि इसमें Allu Arjun का किरदार जिस तरीके से लिखा गया है उससे फिल्म दिलचस्प नजर आती है। किरदार का खुद पर भरोसा वाकई लोगों को आकर्षित करता है।
इसके अलावा सभी विलेन का किरदार भी बेहतरीन ढंग से लिखा और निभाया गया है। हिंदी में डायलॉग सही से किरदारों के ऊपर सही बैठते हैं।
सभी किरदारों की वेश भूषा वाकई में जंगल में रहने वालों की तरह दिखता है जो कई फिल्मों में नदारद रहती है, इसका मतलब की छोटी से छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया गया है।
एक्शन मूवी में जबरदस्त है, हालांकि कुछ एक्शन सीन हैरान करतें हैं लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए ऐसे सीन जरुरी भी हैं।
क्या नहीं आया पसंद
कहानी में कुछ नयापन न होना यह बीच बीच में काफी खटकता है। एक वक्त में कहानी में दर्शक प्रेडिक्ट भी कर पाते हैं कि कहानी में आगे क्या होगा।
कई सीन जरूरत से ज्यादा बड़े दिखाए गए हैं जो कहानी में न भी होते तो भी मूवी वैसी ही रहती। इससे तकरीबन 3 घंटे की मूवी सवा दो घंटे की की जा सकती थी।
सबसे कमजोर इस्तेमाल Rashmika Mandanna का किया गया। फिल्म में सभी महिला किरदारों का रोल मजबूत नहीं लगा। जैसे रश्मिका का किरदार ऐसे लड़के के प्यार में पड़ जाती है जो उसको सिर्फ घूरता है।
Bollyhind की Pushpa Movie पर राय
सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यूं तो सब कुछ है लेकिन इसमें अभी भी कुछ कमी रह चुकी है। लेकिन यह फिल्म एंटरटेनमेंट पर्पस के लिए देखी जा सकती है इसे यूथ जनरेशन के लोग काफी पसंद करेंगे। हम इस फिल्म को 3.5 स्टार देंगे। आप इस फिल्म का मजा ott platform अमेजन प्राइम पर ले सकते हैं।
धन्यवाद।