Lock Upp Season 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका पहला सीजन काफी सुर्खियों में रहा था जिसके विजेता कॉन्ट्रोवर्शियल कॉमेडियन Munawar Faruqui (Lock Upp winner) रहे थे।
यह इस बार मार्च के मिड में शुरू हो सकता है। जैसे ही यह खबर मीडिया जगत में पहुंची सभी फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए की कौन होगा इस बार Lock Upp 2 Contestant List में शामिल।
Lockupp Season 2 release Date की बात की जाए तो सूत्रों के मुताबिक इस शो को 31 मार्च 2023 में OTT platform पर रिलीज कर दिया जाएगा।
पिछली बार की तरह इस बार में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ही शो को होस्ट करेंगी। यह शो को Bigg Boss का डिजिटल वर्जन भी कह सकते हैं।
इस बार इस शो की कंटेस्टेंट की लिस्ट में कुछ बिग बॉस के पुराने सेलिब्रिटी भी शामिल हो सकते हैं। एक नजर इस लिस्ट में डालें।
नॉट:- यह दी गई लिस्ट फाइनल नहीं हैं इसमें फेरबदल किए जा सकते हैं।
1. प्रतीक सेहजपाल

बिग बॉस में अपनी फिट बॉडी और हैंडसम लुक दिखा चुके एक्टर प्रतीक सेहजपाल इस बार कंगना की जेल में हो सकते हैं। Pratik Sehajpal बिग बॉस के अलावा लव स्कूल नामक रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में यह अपने कोस्टार काशिका के साथ विवादों में थे। इनके बारे में एक फैक्ट यह है की ये यूट्यूबर फिटनैस गुरु गुरुमान का एक कंटेस्टेंट अपने नाम कर चुके हैं।
2. आकाश डडलानी

बिग बॉस सीजन 11 में आकाश डडलानी आए थे। यह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी के रिश्तेदार भी हैं।
यह एक रैपर हैं जो बॉलीवुड में Meet Brothers के साथ काम कर चुके हैं।
Akash Dadlani भी इस साल के Lock Upp 2 में नजर आ सकते हैं।
बिग बॉस में देखा गया था इनको गुस्सा बेहद जल्दी आता था अब देखना होगा क्या यह आज भी वैसे ही हैं या बदल गए हैं।
3. राखी सावंत

राखी सावंत का कंट्रोवर्सी से सामना नया नहीं है। इस बार भी वे अपने पति के साथ रिश्तों के चलते खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री की मां की मृत्यु हुई। यह खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- Rakhi Sawant की मां की हुई मृत्यु काफी समय से थी कैंसर से पीड़ित
4. शर्लिन चोपड़ा

39 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस Sherlyn Chopra भी शो का हिस्सा हो सकती हैं। शर्लिन चोपड़ा कई बोल्ड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं जिसमें Kamasutra 3D इनकी चर्चित फिल्मों में से एक हैं।
शर्लिन चोपड़ा हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ कंट्रोवर्सी में फंसी थी।
5. पूजा मिश्रा

एक होर बिग बॉस कंटेस्टेंट Pooja Mishra भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। यह काफी मौकों पर पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराती रहती हैं।
शत्रुगण सिन्हा और उनके पूरे परिवार के खिलाफ अभिनेत्री का खासा कनेक्शन रहा है। वे अपनी असफलता का कारण शत्रुग्न सिन्हा और उनके परिवार द्वारा किया गया ब्लैक मैजिक को बताती हैं।
6. शिव ठाकरे

बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रह चुके Shiv Thakare भी इस शो में अपना योगदान दे सकते हैं। शिव ठाकरे जिम फ्रीक इंसान हैं जिन्हें वर्कआउट करना काफी भाता है।
इन्होंने अपनी पहचान रियलिटी शो रोडीज से की थी। अमरावती महाराष्ट्र में जन्में शिव भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं।
7. अर्चना गौतम

हाल ही में हुए Bigg Boss में अर्चना गौतम काफी नाम कमाने में सफल हुई। खूबसूरत एक्ट्रेस एक नेता भी हैं उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर से Archana Gautam कांग्रेस की तरफ से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
ये कई फैशन कांटेस्ट अपने नाम कर चुकी हैं। जैसे की 2014 में इन्हें मिस उत्तर प्रदेश चुना गया था।
8. उर्फी जावेद

अपने अलग फैशन स्टाइल से सुर्खियां बटोरने वाली Urfi Javed इस शो का हिस्सा होती हैं तो कंट्रोवर्सी होने से शायद ही कोई रोक पाए।
हाल ही में Tu Jhoothi Main Makkar Movie के स्टार रणबीर कपूर ने इनके फैशन स्टाइल पर टिप्पणी दी थी।
9. एमिवे बंटाई

रैपर एमीवे इस बार डीस ट्रैक करते हुए नहीं बल्कि कंगना की जेल में टास्क करते हुए दिख सकते हैं। यह फिल्म गुल्ली बॉय में भी दिखे थे।
एमिवे का असली नाम बिलाल शैख है। एमिवे यूट्यूब पर diss track के लिए काफी फेमस हैं।
त्रिविया:- क्या आप जानते हैं एमिवे का नाम दो पॉपुलर रैपर एमिनेम और लील वेन के नामों के मिश्रण से बना है।
10. सिद्धांत शर्मा

रैपर बिरादरी से एक होर रैपर सिद्धांत शर्मा भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। इन्हें इनके स्टेज नाम calm से पहचाना जाता है।
Siddhant Sharma बचपन से ही रैपर बनना चाहते थे इसीलिए स्कूल में ओपन माइक कंपटीशन में हिस्सा लेते रहते थे। इनके फेवरेट भी एमिनम ही हैं।
11. अनमोल चौधरी

Splitsvilla 10 में नजर आई Anmol Chaudhary किसी अप्सरा से कम नहीं। अलीगढ़ से तालुकात रखने वाली अनमोल बिन ब्याही मां के तौर पर जीवन व्यतीत कर रही हैं।
12. प्रियांक शर्मा

प्रियंक शर्मा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में एक जाने-माने अभिनेता हैं। वे अपने हैंडसम लुक के साथ विकास गुप्ता के साथ रिश्तों के लिए प्रसिद्ध हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक Priyank Sharma भी इस बार कंगना रनौत की जेल में नजर आएंगे।
दोस्तों आपको क्या लगता है यही होंगे Lock Upp Season 2 Contestant या कोई अन्य। आप अपनी राय जरूर हमें बताएं। ऐसी ही खबरों के लिए Bollyhind को विजित करें।
धन्यवाद।