Athiya Shetty और KL Rahul दोनों बॉलीवुड और क्रिकेट की जोड़ी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। दोनो एक दूसरे को बीते 3 सालों से डेट कर रहें हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अपने इस डेट वाले रिश्ते को जल्द ही दोनो शादी के रिश्ते में तब्दील करने जा रहे हैं। आने वाले 3 महीने में इनकी शादी हो सकती है।
Athiya Shetty और KL Rahul एक साथ कर रहे हैं टाइम स्पेंड
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में KL Rahul चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं जो उन्हें प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। भारतीय टीम के लिए KL Rahul का फिट होना बेहद जरूरी है। वे अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और आने वाले वर्ल्ड कप टी 20 में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। फिलहाल अपने इलाज के लिए के एल राहुल जर्मनी पहुंचे हुए हैं और यही बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री Athiya Shetty भी राहुल के साथ समय बिता रही हैं।
आने वाले 3 महीनो में हो जाएगी शादी
दोनो अभी हाल ही में अपने नए बन रहे घर को देखने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 महीनो में दोनो एक दूसरे से शादी कर लेंगे। अपने रिलेशनशिप को पिछले साल ही दोनो ऑफिशियल कर चुके है। सोशल मीडिया पर भी दोनो एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार अक्सर करते रहते हैं।
Athiya Shetty Filmy Career
अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर हालांकि उतना बेहतर नहीं रहा है। सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ से स्टार्ट हुआ इनका करियर इन्हे बेहतर पहचान नहीं दिला पाया। मोतीचूर चकनाचूर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं आथिया शेट्टी।
ऐसे ही खबरों के लिए बने रहे Bollyhind के साथ।
धन्यवाद