Netflix ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डार्लिंग को 80 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह फिल्म डायरेक्ट OTT Platform Netflix पर ही रिलीज़ होगी। किसी भी फीमेल स्टार के साथ हुई यह सबसे बड़ी डील है। इसमें आलिया भट्ट भी अपने प्रोड्यूसर बनने के सफर को शुरू कर रहीं हैं। इस कंपनी का नाम इटरनल सनशाईन प्रोडक्शन रखा गया है और साथ में इस फिल्म में शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट भी साझेदार हैं।
Netflix पर रिलीज़ डार्लिंग मूवी में होंगे यह स्टार कास्ट

आलिया भट्ट निर्मित और स्टारर यह मूवी मल्टी कास्ट फिल्म हैं। इस मूवी में शेफाली शाह, रोशन मैथ्यू और विजय शर्मा भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
विजय शर्मा फिल्म Gully Boy में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा विजय शर्मा Ott platform Netflix में कई पॉपुलर मूवी का हिस्सा रह चुके हैं जैसे A Suitable Boy में भी इनके किरदार को सराहना मिल चुकी है।
फिल्म में शेफाली शाह भी नजर आएंगी। शेफाली शाह आलिया की मां का रोल निभाएंगी इससे पहले वे अक्षय कुमार और दिल धड़कने दो मूवी में रणवीर सिंह की मां का किरदार भी निभा चुकी हैं।
रोशन मैथ्यू एक मलयालम स्टार हैं बॉलीवुड में इनकी यह दूसरी मूवी होगी। इससे पहले रोशन मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म चोकड में भूमिका निभाई थी।
अलिया भट्ट इसके आलावा इस फिल्मों में भी दिखेंगी
आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ Baiju Bawra में दिखेंगी इसके आलावा अलिया भट्ट गंगुबाई मूवी में भी दिखेंगी।